मधुबनी, मार्च 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार दिवस के मौके पर राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। पटना के गांधी मैदान में 22 से 24 मार्च 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह में जिले के कुल 12 बच्चों ने भाग लिया था। इनमें 6 छात्र और 6 छात्राएं शामिल थीं, जिन्हें जिला स्तर पर चयनित कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजा गया था। इन बच्चों ने गणित ओलंपियाड, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि चित्रकला प्रतियोगिता में अंजली कुमारी ने पूरे बिहार में तीसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। कार्यक्रम से लौटने के बाद शिक्षा भवन, मधुबनी में डीपीओ शुभम कसौधन ने सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बच्चों का ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.