बागेश्वर, अप्रैल 22 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। चित्रकला में योगेश और भाषण में उमा अव्वल रही। प्रधानाचार्य दीपचंद्र जोशी ने कहा कि पृथ्वी को बचाने की मुहिम में हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने पृथ्वी पर मंडरा रहे संकटों तथा ग्लोबल वार्मिंग से उत्पन्न होने वाले खतरों के प्रति छात्रों को आगाह किया। जोशी ने पृथ्वी, नदियों एवं हिमालय के संरक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण, पेड़ों को बचाने, पॉलिथीन का बहिष्कार करने, कपड़े के थैलों का उपयोग करने तथा कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Earth Day Speech in Hindi : 22 अप्रैल विश्व पृथ्वी दिवस पर छोटा और सरल भाषण सभी को पर्यावरण के प्रति सजग रह...