नैनीताल, अप्रैल 13 -- नैनीताल, संवाददाता। शिल्पकार सभा की ओर से सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिताएं तीन वर्ग सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुईं।आंबेडकर भवन में आयोजित चित्रकला के सब जूनियर वर्ग में चित्रांशी मठपाल ने पहला, साजिया ने दूसरा और जूनियर वर्ग में संस्कृति मौलखी ने पहला, रितिका बिष्ट ने दूसरा, सीनियर वर्ग में वैभवी मेहरा ने पहला, कामक्षी ने दूसरा स्थान पाया। जबकि भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवम तिवारी प्रथम, नव्या कनौजिया द्वितीय, सीनियर वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, संस्कृति पांडे द्वितीय रहे। सभा अध्यक्ष रमेश चंद्रा ने बताया कि सभी विजेताओं को 14 अप्रैल यानि आज तल्लीताल स्थित आंबेडकर भवन में आयोजित जयंती समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.