भागलपुर, अप्रैल 20 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  प्राचीन कला केंद्र द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था ज्योति कला संगम माध्यमिक महाविद्यालय चंपानगर भागलपुर में सत्र 2025- 26 के लिए प्रथम वर्ष से लेकर पंचम वर्ष की चित्रकला प्रायोगिक परीक्षा रविवार को आयोजित की गईं। इस दौरान बाह्य परीक्षक महावीर मंडल और महेश्वर दयाल की उपस्थिति में 400 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के संचालन में नीतीश कुमार, बृजेश कुमार, कपिल देव रंग, कौशल किशोर मंडल, रामचरित्र मंडल, सूरज मंडल, पवन कुमार ठाकुर  कृषि महाविद्यालय के भागलपुर से बमबम भोलेनाथ, अशोक सिकदार सहित महाविद्यालय संरक्षक चंचल कुमार सिंह के साथ अन्य कलाकार उपस्थित थे।  यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड : मैट्रिक विशेष-कंपार्टमेंटल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...