कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिराथू में शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्गत छात्राओं को जागरूक करने के लिए चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षिका जरीन शौकत के नेतृत्व में हुआ। प्रतियोगिता में छात्राओं ने संचारी रोगों से बचाव से जुड़े आकर्षक पोस्टर और चित्र बनाकर स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के आधार पर प्रधानाचार्य पुष्पा देवी ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि घर और आस-पास साफ-सफाई रखना बेहद जरूरी है। यह भी पढ़ें- मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक होना बेहद जरूरी- युवा कूड़ा-कचरा इधर-उधर न फेंककर कूड़ेदान में डालें तथा गांव में ...