रांची, जनवरी 29 -- खूंटी, संवाददाता। राष्ट्रीय बालिका दिवस सप्ताह के अवसर पर कर्रा प्रखंड अंतर्गत डूमरगढ़ी पंचायत के बिरदा गांव स्थित राजकीयकृत मध्य सह उत्क्रमित उच्च विद्यालय में जन शिक्षण संस्थान (विकास भारती) की ओर से भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों की 200 से अधिक बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। समारोह का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता को लेकर जागरूकता फैलाना रहा। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने सामाजिक विषयों, शिक्षा, स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण पर आधारित चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बालिकाओं के उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.