पीलीभीत, अप्रैल 12 -- समाधान विकास समिति के तत्वावधान में जल संसाधन दिवस पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षिका गुंजन शर्मा के संयोजन में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें रिया कश्यप, नैना और सपना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन देवी ने बताया कि प्रतिवर्ष 10 अप्रैल को जल संसाधन दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य हमारे देश में जल की उपलब्धता बनी रहे तथा जल संसाधनों में कमी ना हो इस हेतु निरंतर प्रयास करना है। समिति की अध्यक्षा उर्मिला देवी ने बताया कि यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार भारत में लगभग 10 करोड़ बच्चे जल की कमी का सामना कर रहे हैं। भारत में बच्चों के लिए जल संकट का समाधान मिले, जल संसाधनों में कमी ना हो व भविष्य में जल संसाधनों में वृद्धि होती रहे, इस हेतु हम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.