अररिया, मार्च 9 -- भरगामा, एक संवाददाता राजकीय मध्य विद्यालय पैकपार में सोमवार को एक सामाजिक संगठन के बैनर तले चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें कला के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में मुखिया धनंजय सिंह,पान सीड्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि आर.के. पांडेय (आरएसएम), राजीव कुमार (एएसएम अररिया), विकेश कुमार (एएसएम पूर्णिया), मनोज कुमार (एमडीओ), राजीव कुमार (एमडीओ) तथा भानु कुमार (एमडीओ) समेत कई अतिथि मौजूद रहे। वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक छटू राम और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं क...