चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
पीलीभीत, सितम्बर 23 -- बरखेड़ा/पीलीभीत। राजकीय इंटर कॉलेज पौटा कलां में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वच्छता, समानता, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीकी विकास, महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक सद्भाव से युक्त विकसित भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की। विद्यार्थियों ने देश के विकास में युवा पीढ़ी की भूमिका तथा प्रत्येक नागरिक के कर्तव्यों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ एवं हरित भारत, शिक्षित समाज, आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय एकता जैसे विषयों को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से आकर्षक चित्रों में प्रस्तुत किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.