चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों को मिले प्रमाण पत्र
हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई। प्रकाश आर्ट गैलरी द्वारा 'हरित भारत स्वच्छ भारत' विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता 2026 में बच्चों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अनवी और आद्या रहीं, जबकि द्वितीय स्थान काव्या, अप्सरा और इर्तिका ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर सोहाली और श्रेष्ठा रहीं। इसके अलावा 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' का विशेष पुरस्कार महिमा गुप्ता को तथा विशेष पुरस्कार वैष्णवी गुप्ता को प्रदान किया गया। संजय अवस्थी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.