हापुड़, अप्रैल 19 -- एसएसवी पीजी कॉलेज के सेमीनार हॉल में नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। गीत प्रतियोगिता में अक्षरा ने प्रथम, नेहा तोमर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ में महिमा ने प्रथम, हिमानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में नैंसी सैनी ने प्रथम, सुमाइला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो.नवीन चंद्र सिंह ने स्टूडेंट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नारी शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं। यह भी पढ़ें- कला शिविर में महिलाओं ने तैयार की कला कृतियां साथ ही आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। संचालन डीन प्रो.संगीत...