हल्द्वानी, मार्च 17 -- हल्द्वानी। नमामि गंगे मिशन के तहत चलाए जा रहे 'गंगा स्वच्छता पखवाड़ा' कार्यक्रम के तहत राजकीय महिला महाविद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने गंगा की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा जैसे विषयों पर चित्र बनाए। प्रथम स्थान पर निशा आर्य, द्वितीय स्थान पर ज्योति मेवाड़ी और तृतीय स्थान पर ऋषिता रहीं। अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...