जहानाबाद, मार्च 9 -- प्रखंड संसाधन केंद्र में एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सभी संकुल के कक्षा छह से बारहवीं के चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा जहानाबाद, नगर संवाददाता। जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को एक भारत श्रेष्ठ भारत प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार रंजय ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रहने वाले लोगों के बीच विविध संस्कृति, परंपराओं, संगीत, पर्यटन, भोजन, खेलकूद और सर्वोत्तम प्रथाओं के परस्पर आदान-प्रदान के साथ संस्कृत जुड़ाव को बढ़ावा देना है। इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के सभी संकुल के कक्षा ...