चित्रकला प्रतियोगिता में एनफील्ड स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
विकासनगर, अगस्त 19 -- नगर पालिका विकासनगर की ओर से आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में द एनफील्ड स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अनुष्का चौहान ने प्रथम, रिद्धिमा पैन्यूली ने द्वितीय तथा अनुष्का चौहान द्वितीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यालय के 31 अन्य विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। बुधवार को विद्यालय में सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य ओपी चुग की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए तथा सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.