लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- दयानन्द वाल विद्या मंदिर में आयोजित श्री राजेन्द्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन विद्यालय के सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मैलानी की नगर पंचायत कीर्ति महेशवरी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज गोला के प्रधान गुरुशरण पाठक ने की। निर्णायक की भूमिका गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के कला प्रवक्ता अशोक कुमार वर्मा ने निभाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह प्रतियोगिता पिछले 25 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। मुख्य अतिथि कीर्ति माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को लगन, निष्ठा और संस्कारयुक्त शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम संयोजक विजय राठी द्वारा प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.