लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 15 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। आर्य समाज मंदिर परिसर में संचालित दयानंद सरस्वती बाल विद्या मंदिर में श्री राजेंद्र राठी स्मारक चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने सुंदर चित्रांकन कर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू एवं आर्य समाज के प्रधान गुरु शरण पाठक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके पश्चात निशुल्क आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर, जबकि जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक दृश्य विषय पर आकर्षक चित्र बनाए। प्रतियोगिता का आयोजन एवं मूल्यांकन चित्रकला प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.