बलरामपुर, जून 12 -- गैसड़ी, बलरामपुर। थारू जनजाति की विलुप्त होती कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से मोहकमपुर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 10 दिवसीय आयोजित थारू चित्रकला कार्यशाला में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ व जनजाति कला एवं विकास फाउंडेशन बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में यह कार्यशाला आयोजित की गई। तारा चौधरी के संयोजन में आयोजित यह कार्यशाला 17 जून तक चलेगी। कार्यशाला के पांचवें दिन शुक्रवार को प्रसिद्ध लोक कलाकार व थारू चित्रकला विशेषज्ञ आशा चौधरी, लक्ष्मी चौधरी और साध्वी चौधरी ने बच्चों को पारंपरिक थारू चित्रकला की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षिकाओं ने थारू समाज की लोक जीवन शैली, प्रकृति प्रेम, देवी-देवताओं, तीज-त्योहारों व ग्रामीण परिवेश से ज...