देवरिया, अक्टूबर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, देवरिया के प्रांगण स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में सेवा संकल्प अभियान-2026 मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत-2047' के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी, भाषण प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष/प्रशासक गिरीश चंद्र तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक विजय राय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत और विकसित भारत की परिकल्पना को चित्रकला एवं भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: चित्रकला प्रतियो...