नई दिल्ली, जनवरी 22 -- चित्तौड़गढ़ में साइबर सेल के एक डीएसपी पर गंभीर आरोप लगे हैं। साइबर सेल के डीएसपी गिरिराज गर्ग और उनके साथी अनिल सनाढ्य के खिलाफ एक युवक के किडनैप करने, मारपीट करने और 5 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर सदर थाने में पीड़ित युवक के दोस्त की रिपोर्ट पर दर्ज की गई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि डीएसपी और उनके साथियों ने युवक को जबरन गाड़ी में बैठाकर अगवा किया, उसके साथ मारपीट की और 5 लाख रुपए देने का दबाव बनाया। आरोप यह भी है कि इस दौरान डीएसपी नशे की हालत में थे। वहीं डीएसपी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि युवक साइबर अपराध के एक मामले में आरोपी है और उसे कानूनी कार्रवाई के तहत पकड़ा गया था। स्कूटी से जा रहे थे, गाड़ियों से घ...