इटावा औरैया, दिसम्बर 5 -- भरथना। कस्वा के मोहल्ला यादव नगर पालीबम्बा रोड निवासी 23 वर्षीय सत्यम यादव की राजस्थान में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। हाल ही में बड़े भाई अंकित यादव के बेटे के जन्म से परिवार में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक हुए इस हादसे ने पूरे घर को शोक में डुबो दिया। सत्यम प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था और रोजगार के सिलसिले में कुछ दिन पहले ही चित्तौड़गढ़ गया था। गुरुवार शाम वह अपने साथियों को छोड़कर लौट रहा था, तभी चित्तौड़गढ़ के पास उसकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां प्रभा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव खितौरा लाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.