बलरामपुर, मार्च 28 -- बलरामपुर,संवाददाता। दो दिन पहले लापता हुए युवक का शव शनिवार को चित्तौड़गढ़ जलाशय में उतरता हुआ मिला। मौके पर पहले से तैनात एसडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला। कोतवाली जरवा क्षेत्र निवासी शमशाद खान पुत्र स्वर्गीय इरफान खान (उम्र 32 वर्ष) जरवा के टड़वा में सीएससी ऑनलाइन सेंटर संचालित करता था। ग्राम प्रधान शकील खान ने बताया कि 26 मार्च गुरुवार को शमशाद दोपहर 11 बजे अपने सीएससी ऑनलाइन सेंटर के लिए मोटरसाइकिल से निकला था। दोपहर करीब 1 बजे पता चला कि उसकी मोटरसाइकिल चित्तौड़गढ़ जलाशय, थाना कोतवाली गैसड़ी के अंतर्गत बंधे पर खड़ी है। इसकी सूचना तत्काल थाना कोतवाली गैसड़ी को दी गई। गुरुवार को कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार को एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर जलाशय में रेस्क्यू अभियान चलाया, किंतु शव का पता नहीं चल सका। अनहोनी...