बलरामपुर, जून 7 -- गैसड़ी, संवाददाता। कोतवाली गैसड़ी क्षेत्र के ग्राम भोजपुरी संतरी निवासी 18 वर्षीय रहीम पुत्र सलीम मनिहार का शव रविवार सुबह बैराज के पास पानी में उतराता मिला। शनिवार को चित्तौड़गढ़ जलाशय में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया था, जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। जानकारी के अनुसार रहीम अपने कुछ साथियों के साथ शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जलाशय घूमने गया था। तेज गर्मी के कारण सभी साथी जलाशय में नहाने लगे। पहले वे कम गहराई वाले स्थान पर रहे, लेकिन बाद में अधिक गहरे पानी की ओर चले गए। इसी दौरान रहीम डूब गया। रविवार सुबह करीब 11 बजे उसका शव बैराज के निकट दिखाई दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शव को बाहर निकाला। रहीम का शव देखते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा...