चित्तौड़गढ़ के व्यापारी से 2.45 करोड़ की ठगी, जोधपुर की लेडी डॉन दो बेटों समेत गिरफ्तार
जोधपुर, अगस्त 10 -- जोधपुर में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बोरानाडा थाने की हिस्ट्रीशीटर और कथित 'लेडी डॉन' सुमता बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सुमता के साथ उसके दो बेटों विनोद बिश्नोई और मनीष बिश्नोई को भी पकड़ा है। तीनों पर चित्तौड़गढ़ के एक व्यापारी से करीब 2 करोड़ 45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सुमता बिश्नोई लंबे समय से पुलिस की रडार पर थी। थाने में मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सुमता अपने घर आने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके दोनों बेटों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में वन स्टेट-वन इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.