चित्तरंजन स्टेशन से तीन संदिग्ध मानव तस्कर गिरफ्तार
जामताड़ा, जुलाई 3 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। चित्तरंजन रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने चित्तरंजन रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को कार्रवाई करते हुए मानव तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया है। रेल पुलिस ने मौके से सात नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है, जिन्हें मजदूरी के लिए झाझा से हावड़ा ले जाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध मानव तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों एजाज अंसारी, मो सूफियान और मो साजिद अंसारी झाझा के रहने वाले हैं। मौके पर आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। ताकि इस रैकेट के मुख्य सरगना तक पहुंचा जा सके। पकड़े गए तीनों आरोपियों से पुलिस फिलहाल कड़ाई से पूछताछ कर रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.