चितौली रोड पर बायो सीएनजी प्लांट में पराली के ढेर में लगी आग
हापुड़, अप्रैल 12 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के चितौली रोड स्थित रिलायंस के बायो सीएनजी गैस प्लांट में शनिवार देर शाम पराली के ढेर में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और प्लांट कर्मचारियों के साथ मिलकर आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे प्लांट के पिछले हिस्से में ईंधन के रूप में रखी पराली के बड़े ढेर में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में धुआं और लपटें उठने लगीं, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और साथ ही दमकल और पुलिस विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल और दमकल विभाग की दो अग्निशमन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने प्लांट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.