हापुड़, मई 11 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव चितौली के पास स्थित नाले में रविवार की सुबह एक स्कूटी संदिग्ध हालत में पड़ी मिली। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई थी। जानकारी करने पर पता चला कि पिछले दिनों गांव सपनावत में लगे जाहरवीर मेले से यह स्कूटी चोरी की गई थी। स्कूटी को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसारगांव चितौली व आसपास के लोग रविवार की सुबह चितौली गांव के पास स्थित नाले के पास गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक स्कूटी नाले में पड़ी है। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सभी के मन में एक ही सवाल चल रहा था, स्कूटी चालक कहा गया। इस पर लोगों ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से स्कूटी ...