संभल, अप्रैल 3 -- बहजोई। नगर के चितौरा रोड मोहल्ले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात बदमाशों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर चोर पड़ोसी की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है। मोहल्ला चितौरा रोड पर गुरुवार की रात चोरों ने मोहल्ला निवासी रहीश सैफी के घर को निशाना बनाते हुए करीब एक लाख रुपये की नगदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिजन नीचे उतरे तो घर का सामान बिखरा पड़ा देख उनके होश उड़ गए। रहीश सैफी ने बताया कि गुरुवार की रात वह छत पर सो रहा था। रात में घर के बराबर में बन रहे मकान की दीवार फांदकर चोर अंदर घुस आए। वहीं इसी मोहल्ले के निवासी अब्दुल अजीज उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.