चितौरा रोड मोहल्ले में चोरों का धावा, दो घरों से लाखों की चोरी
संभल, अप्रैल 3 -- बहजोई, संवाददाता। शहर के चितौरा रोड मोहल्ले में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नगदी और जेवरात पार कर दिए। वारदात के समय परिजन घर की छत पर सो रहे थे, जिसका फायदा उठाकर बदमाश पड़ोसी की दीवार फांदकर अंदर घुस गए और चोरी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि चोरों ने घर के अंदर रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के कीमती जेवरात समेट लिए। सुबह जागने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले छह माह में यह तीसरी चोरी की घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.