संभल, अप्रैल 6 -- बीती तीन अप्रैल को चितौरा रोड पर दो घरों में हुई चोरी के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित रहीश सैफी की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि 2 अप्रैल की रात वह अपने घर में नीचे की मंजिल पर ताला लगाकर छत पर सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके घर में कमरे का ताला तोड़कर नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। साथ ही पड़ौस में अब्दुल अजीज के घर भी चोरों ने कीमती कपड़ों समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...