गोपालगंज, मार्च 22 -- थावे। स्थानीय थाना क्षेत्र के चितूटोला गांव में गुरुवार को हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। इस मामले में साबिर हुसैन ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि वह सुबह करीब आठ बजे अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी कुछ लोग पास के मकान की छत से उनके घर में झांकने लगे। मना करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। इस मामले में शहनवाज आलम, राजा आलम, सबाना खातून और रुकसाना खातून समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.