भदोही, मार्च 27 -- Bhadohi News: भदोही जनपद के औराई क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डॉक्टर द्वारा मृत बताया गया युवक जिंदा निकला। परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। जैसे ही युवक को चिता पर लिटाया गया तो उसके शरीर में हरकत शुरू हो गई। अंतिम संस्कार से पहले युवक के जिंदा होने की खबर से परिजनों के होश उड़ गए। श्मशान घाट पर ही अफरातफरी मच गई। पूरा मामला औराई कोतवाली के खेतलपुर गाँव के पास का है। 23 मार्च को सायर गांव निवासी अनिल वनवासी (40) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। यहां से उसे रेफर कर दिया गया था। युवक का वाराणसी स्थित कुलवंती हॉस्पिटल में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.