उरई, फरवरी 9 -- कालपी। यमुना तट पर कानपुर सीमा से सोमवार दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल होने आए लोगों पर रेलवे पुल के नीचे मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसमे लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनको कालपी अस्पताल लाया गया और इलाज के बाद घर ले जाया गया। यमुना तट पर काफी दूर दराज से लोग अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करने आते हैं। सोमवार दोपहर को कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र से लोग कमलेश नाम के व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने रेलवे पुल के पास आए थे और चिता में आग लगाकर वह उसके खाक होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान चिता से उठा धुंआ रेलवे पुल में लगे मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गया। इससे आक्रोशित मधुमक्खियों ने वहां बैठे लोगों पर हमला बोल दिया। इससे वहीं पर भगदड़ मच गई और लोग उनसे बचने के लिए सुरक्षित स्थान के लिए भाग निकले। हालांकि...