चितवन राष्ट्रीय निकुंज में ई-टिकटिंग सेवा शुरू, अब घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे पर्यटक
मोतिहारी, अक्टूबर 18 -- रक्सौल,एक संवाददाता। नेपाल के प्रसिद्ध चितवन राष्ट्रीय निकुंज ने पर्यटन को अधिक सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। निकुंज प्रशासन ने पर्यटकों के लिए ऑनलाइन प्रवेश टिकट प्रणाली यानी ई-टिकटिंग सेवा का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से अब निकुंज भ्रमण पर आने वाले देश-विदेश के पर्यटक बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही ऑनलाइन प्रवेश टिकट बुक कर सकेंगे। प्रथम चरण में इस डिजिटल टिकट प्रणाली की शुरुआत सौराहा प्रवेश द्वार से की गई है। इस चरण के सफल क्रियान्वयन और समीक्षा के बाद निकुंज के अन्य सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों पर भी ई-टिकटिंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे पूर्व पर्यटकों और पर्यटन व्यवसायियों को टिकट के लिए लंबी कतारों में लगने के साथ नकद भुगतान की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.