चितरोकुरहा: कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शुरू
गिरडीह, अप्रैल 27 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के चितरोकुरहा गांव में सोमवार को महिलाओं एवं युवतियों द्वारा कलश यात्रा निकालकर तीन दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया गया। यज्ञाचार्य प्रवीण पांडेय के नेतृत्व में श्रद्धालु महिलाएं यज्ञ मंडप से कलश लेकर चितरोकुरहा, खोरोडीह गांव होते हुए लरियाटांड़ स्थित कोठवा नदी पहुंची। जहां विद्वान पंडितों द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद कलशों में जल भरवाया गया। जहां से पुनः पदयात्रा करते हुए सभी महिला श्रद्धालुओं ने जल भरे कलश को यज्ञस्थल तक लाया। उसके बाद तीन दिवसीय अनुष्ठान प्रारंभ किया गया।इधर इस संबंध में आयोजक कमेटी के दिलीप उर्फ दीपू राय ने बताया कि अनुष्ठान समापन के दौरान भजन गायिका शहनाज अख्तर के द्वारा भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। मौके पर प्रदीप राय, दिलीप राय उर्फ दीपू, अजय राय, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.