देवघर, मार्च 14 -- चितरा। हरिहरमाटी अवस्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी के कारण पठन-पाठन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि पूरे विद्यालय का संचालन मात्र एक सहायक अध्यापक के भरोसे चल रहा है, जिससे न केवल शिक्षक बल्कि छात्र-छात्राओं को भी कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सरकार प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षकों की कमी शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही है। हरिहरमाटी का यह विद्यालय इसका ताजा उदाहरण बन गया है। जानकारी के अनुसार विद्यालय स्थापना के शुरुआती दिनों में यहां दो पारा शिक्षक पदस्थापित थे, लेकिन उनमें से एक का स्थानांतरण अन्य विद्यालय में हो जाने के बाद से पूरा विद्यालय एक ही शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहा है। आदिवासी बहुल इस गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.