देवघर, मार्च 27 -- चितरा। रामनवमी के पावन अवसर पर चितरा कोलियरी क्षेत्र में भव्य जुलूस सह झांकी निकाली गई। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं बच्चे शामिल हुए। रामनवमी का एक जुलूस टेढ़ी मोड़ स्थित बजरंगबली मंदिर से निकाला गया, जबकि दूसरा जुलूस कोलियरी के अंबेडकर चौक स्थित श्रीराम-जानकी सह हनुमान मंदिर से निकाला गया। जिसमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियां शामिल थी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। धार्मिक जुलूस टेढ़ी मोड़, हाटतल्ला स्थित दुर्गा मंदिर, गांधी चौक, तिवारी चौक सहित विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण किया। इस दौरान जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राम भक्तों में काफी उत्साह द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.