देवघर, मार्च 22 -- चितरा। मार्च माह के अंतिम दिनों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शनिवार को चितरा कोलियरी क्षेत्र में लगभग पूरा दिन आसमान में काले बादल छाए रहे और सूरज बादलों की कैद में रहा। ठंडी हवा चलने से लोगों को जनवरी महीने जैसी ठंड का अहसास हुआ। मौसम के इस बदलाव से जनजीवन पर भी असर देखने को मिला। सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे और बीच-बीच में ठंडी हवा चलती रही। धूप नहीं निकलने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। खासकर सुबह और शाम के समय ठंड का असर ज्यादा देखा गया। मौसम के बदलाव का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। इस समय खेतों में लगी फसल पर बादल और ठंडी हवा का असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि कुछ किसानों का कहना है कि हल्की ठंड और बादल से गेहूं की फसल को फायदा भी हो सकता है, लेकिन ज...