देवघर, अप्रैल 19 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी अवस्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के टॉप 10 रैंकधारियों को सम्मानित कर उनकी सफलता को सराहा गया। सम्मानित होने वालों में अभिनव सिंह, नैतिक कुमार, अंजलि कुमारी, मुकेश मंडल, प्रदीप्ति किरण, प्रिंस कुमार यादव, पलक प्रिया, शुभम शेखर, टिया कुमारी व स्वयं कुमार शामिल हैं। सभी को प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र तिवारी ने पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ. तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है और जीवन का मूलमंत्र बनाना चाहिए। यह भी पढ़ें- मेधावी छात्र-छात्राओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.