देवघर, फरवरी 10 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी के एक्सकेवेशन (खनन) विभाग में कार्यरत 95 कोल कर्मियों को लंबे समय से लंबित प्रोन्नति मंगलवार को कोलियरी प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई। इस संबंध में स्थानीय ईसीएल कार्यालय से प्रोन्नति से संबंधित सूची भी औपचारिक रूप से जारी कर दी गई है। खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी ने बताया कि कोलियरी में कार्यरत पात्र कर्मियों को चिन्हित कर यह प्रोन्नति दी गई है। कहा कि आने वाले समय में अन्य योग्य कर्मियों को भी प्रोन्नति का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने इसे चितरा कोलियरी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि इस निर्णय से कर्मियों को सीधा आर्थिक एवं पदगत लाभ मिलेगा, साथ ही कार्यस्थल पर मनोबल बढ़ेगा और उत्पादन में भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.