देवघर, मार्च 10 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी में जीएम एके आनंद के सेवानिवृत्त होने के बाद नवपदस्थापित महाप्रबंधक मदन मोहन कुमार का भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) ट्रेड यूनियन के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यूनियन की ओर से पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों और जीएम के बीच कोलियरी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यूनियन अध्यक्ष अरुण महतो और सचिव दिनेश महतो सहित अन्य पदाधिकारियों ने कोलियरी विस्तार, विस्थापितों की समस्याओं तथा ईसीएल कर्मचारियों के लंबित प्रमोशन जैसे अहम विषयों को प्रमुखता से उठाया। यूनियन नेताओं ने मजदूरों के लंबित प्रमोशन का शीघ्र समाधान करने की मांग करते हुए श्रमिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकत...