देवघर, फरवरी 10 -- चितरा प्रतिनिधि आगामी 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी हड़ताल के मद्देनज़र मंगलवार को एसपी माइंस चितरा कोलियरी प्रबंधन द्वारा चितरा अतिथिशाला में सभी श्रमिक संगठनों के साथ बैठक की गई। बैठक में कोलियरी प्रबंधन की ओर से अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक ताराकांत मिश्रा व कार्मिक प्रबंधक आशीष मिश्रा, सहायक कार्मिक प्रबंधक विनय कुमार शर्मा उपस्थित थे। प्रबंधन पक्ष ने श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि कोलियरी की वर्तमान आर्थिक व उत्पादन स्थिति अच्छी नहीं है, ऐसे में कोलियरी के व्यापक हित को देखते हुए मजदूर संगठन हड़ताल से परहेज करें। बैठक में मौजूद यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन की अपील को खारिज करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया। मजदूर नेता पशुपति कोल, अरुण महतो सहित अन्य...