देवघर, मार्च 23 -- चितरा,प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी के हाटतल्ला स्थित मां दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्रीमद् देवी भागवत महापाठ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया है। रविवार को महापाठ के चौथे दिन माता कूष्मांडा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन ठाकुर परिवार के सदस्य वीरेंद्र कुमार भोक्ता उर्फ मुन्ना भोक्ता द्वारा अपनी धर्मपत्नी चंदा देवी के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से कराया जा रहा है। इस आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों का भी सराहनीय सहयोग मिल रहा है। जिससे मंदिर परिसर में प्रतिदिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। महापाठ के दौरान प्रतिदिन विधिवत पूजा-अर्चना, देवी भागवत कथा वाचन तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.