देवघर, फरवरी 1 -- चितरा। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) मुख्यालय द्वारा 30 जनवरी 2026 की देर रात जारी अहम आदेश के तहत देशभर में कंपनी के लगभग 1700 अधिकारियों को विभिन्न ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी क्रम में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एसपी माइंस एरिया, चितरा में कार्यरत निशांत कुमार को सहायक प्रबंधक (सीएसआर) से पदोन्नत कर उप प्रबंधक (सीएसआर) बनाया गया है। वहीं इसी एरिया के विजय लाल ब्रह्मनवंशी को वरिष्ठ प्रबंधक से मुख्य प्रबंधक के पद पर प्रोन्नत किया गया है। इसके अलावा मनीष कुमार व पंकज कुमार साह को सहायक प्रबंधक से उप प्रबंधक पद पर पदोन्नति मिली है। पदोन्नति की सूचना मिलते ही एसपी माइंस एरिया सहित चितरा कोलियरी में हर्ष और उत्साह का माहौल बन गया। अधिकारियों व कर्मचारियों ने पदोन्नत सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उ...