चितरा की दुकान में आग, हजारों का नुकसान
देवघर, मार्च 27 -- चितरा। कोलियरी क्षेत्र के टेढ़ी मोड़ अवस्थित एक दुकान में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग जाने से हजारों के सामान जलकर नष्ट हो गए। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दुधिचुआं निवासी दुकानदार संतोष कुमार मंडल प्रतिदिन की तरह शुक्रवार सुबह दुकान खोलकर बैठे थे। उसी दौरान दुकान के दूसरे कमरे से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही ईसीएल का पानी टैंकर मौके पर पहुंचा, उसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक दुकान में रखे कई सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुके थे। इस घटना में दुकानदार को करीब 25 हजार रुपए का आर्थिक नुकसान की बात कही गयी है। हालांकि समय रहते आग पर काबू प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.