चितरा : 12 वें वेतन बोर्ड गठन की मांग तेज
देवघर, अगस्त 2 -- चितरा,प्रतिनिधि। 12वें वेतन बोर्ड के गठन की मांग को लेकर चितरा कोलियरी में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा ने आंदोलन तेज कर दिया है। रविवार को कोलियरी के वर्कशॉप परिसर के समीप आयोजित गेट मीटिंग में बड़ी संख्या में कोयला कर्मियों ने भाग लिया और कोलियरी प्रबंधन व कोल इंडिया के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए मजदूर नेताओं ने कहा कि लंबे समय से 12वें वेतन बोर्ड के गठन की मांग लंबित है। जिससे देशभर के कोयला कर्मियों में भारी असंतोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही वेतन बोर्ड का गठन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यह भी पढ़ें- दस अगस्त को धरना प्रदर्शन को लेकर सीटू की बैठक नेताओं ने बताया कि संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले 12 अगस्त 2026 को चितरा कोलियरी स्थित क्षेत्रीय महाप्रब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.