देवघर, जून 19 -- चितरा। एसपी माइंस के रिहायशी इलाकों में अवस्थित एनएचएस सहित ए, बी और सी श्रेणी के क्वार्टर कोयला कर्मियों और अधिकारियों के लिए सुविधा से अधिक चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। विशेषकर एनएचएस ब्लॉक के अधिकांश क्वार्टर जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं, जहां आए दिन छज्जा, बालकनी, रेलिंग और सीलिंग का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है। इससे कॉलोनी में रहने वाले परिवारों के सिर पर हर समय दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।

सामग्री की स्थिति कोलियरी के आंकड़ों के अनुसार नई व पुरानी कॉलोनी को मिलाकर लगभग 40 से 45 ब्लॉक में एनएचएस श्रेणी के क्वार्टर निर्मित हैं। वर्षों पूर्व पुरानी कॉलोनी के क्वार्टरों की मरम्मत कर उन्हें नया स्वरूप देने का प्रयास किया गया था, जबकि नई कॉलोनी में भी समय-समय पर मरम्मत कार्य कराया जाता रहा है। हालांकि स्थानीय कर्मिय...