देवघर, अप्रैल 9 -- चितरा प्रतिनिधि एसपी माइंस चितरा कोलियरी अवस्थित 10 नंबर कोल डंप में लगे कोल क्रशर का काम पिछले दो दिनों से अड़खा लीडरों के विरोध के कारण पूरी तरह ठप पड़ा है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आक्रोशित विस्थापितों और अड़खा लीडरों ने कार्य रोक दिया है, जिससे संबंधित ट्रांसपोर्ट कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विस्थापित सह जेएलकेएम नेता अरुण महतो ने बताया कि 10 नंबर कोल डंप में मां जगदंबा ट्रांसपोर्ट से पहले शर्मा ट्रांसपोर्ट द्वारा ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किया जा रहा था। उस दौरान करीब 40 स्थानीय लोगों को रोजगार दिया गया था। साथ ही पांच हाइवा लगाकर प्रतिदिन अड़खा की सफाई कराई जाती थी, जिससे अड़खा वालों को ट्रक लगाने में परेशानी नहीं होती थी और रोड सेल ट्रकों की आवाजाही भी अधिक रहती थी। ...