चितरा : महाविष्णु यज्ञ के छठे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
देवघर, जून 2 -- चितरा, प्रतिनिधि। चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री 1008 महाविष्णु यज्ञ के छठे दिन सोमवार को पूरा चितरा क्षेत्र भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब मंदिर परिसर में उमड़ पड़ा। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने विधिवत यज्ञशाला की परिक्रमा की। पूरे दिन मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और धार्मिक अनुष्ठानों की गूंज सुनाई देती रही। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए चितरा पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय स्वयंसेवकों की टीम व्यवस्था संभालने में जुटी रही। वहीं रात्रि के समय भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.