देवघर, मई 9 -- चितरा, प्रतिनिधि। एसपी माइंस चितरा कोलियरी के तुलसीडाबर पैच में गुरुवार शाम हुई ब्लास्टिंग के दौरान ग्रामीणों के घरों पर पत्थर गिरने से लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। यह भी पढ़ें- चार राजस्व गांवों के विस्थापितों ने संगम खदान का किया विरोधग्रामीणों का विरोध घटना से नाराज ग्रामीणों ने सुरक्षा और विस्थापन की मांग को लेकर कोलियरी का कामकाज ठप कर दिया। विरोध के कारण कई घंटों तक तुलसीडाबर पैच में उत्पादन एवं अन्य कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। घटना के बाद शुक्रवार को कोलियरी प्रबंधन हरकत में आया। प्रबंधन की ओर से खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी अन्य अधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी।सुरक्षा मानकों की अनदेखी बैठक में ग्राम प्रधान प्रदीप टुडू, मुखिया प्रतिनिधि सुजीत रजक समेत ग्रामीण कल्याणी देवी,...