देवघर, मार्च 10 -- चितरा प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के फौजदारबांक गांव में सोमवार देर शाम तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। अचानक इस प्राकृतिक प्रकोप से गांव में लगभग 200 एकड़ भूमि में लगी सब्जी व अनाज की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, जिससे किसान गहरी चिंता में हैं। गांव के किसान श्याम लाल महतो ने बताया कि उनकी खीरा, भिंडी, मिर्ची और गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। वहीं दशरथ महतो की मिर्ची, कोहड़ा, कद्दू और करेला की फसल भी ओलावृष्टि की चपेट में आकर बर्बाद हो गई। किसान शिवराम कुमार महतो ने बताया कि एक एकड़ जमीन में मिर्ची, खीरा, करेला, फूलगोभी और गेहूं की खेती की थी, जो अब पूरी तरह चौपट हो चुकी है। वहीं कृष्ण मुरारी महतो ने कहा कि 20 कट्ठा में कोहड़ा और 5 कट्ठा में तरबूज लगाया था, जो पूरी तरह नष्ट हो गया। इस संब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.